राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को उर्वरकों के संतुलित मात्रा में उपयोग की सलाह

22 अक्टूबर 2025, अनूपपुर: किसानों को उर्वरकों के संतुलित मात्रा में उपयोग की सलाह – रबी वर्ष 2025-26 हेतु कृषकों द्वारा फसलों की बुवाई हेतु उर्वरकों का उठाव लगातार किया जा रहा है। इस हेतु कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों के संतुलित मात्रा में उपयोग हेतु कृषकों को फसल वार प्रयोग होने वाले उर्वरकों एवं विकल्पों के संबंध में जानकारी दी गई है। जिले में यूरिया 709  मीट्रिक  टन, सभी फास्फेटिक उर्वरक 610  मीट्रिक  टन, म्यूरेट ऑफ पोटाश 18 मीट्रिक . टन की मात्रा उपलब्ध है। डी.ए.पी. उर्वरक के विकल्पों एस.एस.पी., 20:20:0:13, 16:16:16, टी.एस.पी. आदि डबल लॉक केन्द्रों अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी, पुष्पराजगढ़, समितियों के पास विक्रय हेतु उपलब्ध है।

एस.एस. पी. उर्वरक में पौधों के लिए आवश्यक फास्फोरस, सल्फर और कैल्शियम तत्व पाये जाते हैं, जो सभी फसलों के लिए उपयुक्त है। 20.20.0.13 उर्वरक (अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट) के कई लाभ हैं, जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, सल्फर पाया जाता है, जो तिलहन फसलों में तेल की मात्रा के साथ उपज व गुणवत्ता दोनों को सुधारता है। टी.एस.पी. में फास्फोरस एवं कैल्शियम होता है जो पौधों के लिए एक अतिरिक्त पोषक तत्व है।

 कृषकों को डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में 20:20:0:13, एस.एस.पी., टी.एस.पी. उर्वरकों के उपयोग करने की सलाह दी गई है। यह उर्वरक जिले में उपलब्ध है। डी.ए.पी. से  नाइट्रोजन  एवं फास्फोरस के अलावा अन्य पोषक तत्व फसलों को नहीं मिलते हैं जबकि एन.पी. के. उर्वरकों में नाइट्रोजन, फास्फोरस के साथ पोटाश तत्व भी पाया जाता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture