Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक कल्याण वर्ष 2026: तिल-उड़द फसल से आगर-मालवा जिले के किसानों को 9 करोड़ से अधिक अतिरिक्त आय का अनुमान

23 मार्च 2026, भोपाल: कृषक कल्याण वर्ष 2026: तिल-उड़द फसल से आगर-मालवा जिले के किसानों को 9 करोड़ से अधिक अतिरिक्त आय का अनुमान – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन फसलों के रकबे में वृद्धि के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा विशेष लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में जिला आगर-मालवा के कृषकों को तीसरी ग्रीष्मकालीन फसल (तिल एवं उड़द) लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, श्री विजय चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सिंचाई साधनों की उपलब्धता के आधार पर 1881 कृषकों का चयन किया गया है। चयनित कृषकों को 1055 हेक्टेयर क्षेत्र हेतु 52.62 क्विंटल ग्रीष्मकालीन तिल बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी प्रकार ग्रीष्मकालीन उड़द फसल के लिए 50 कृषकों का चयन 50 हेक्टेयर रकबे हेतु किया गया है, जिन्हें 10 क्विंटल बीज अनुदान पर वितरित किया जा रहा है। इस पहल के परिणामस्वरूप जिले में अतिरिक्त तिल उत्पादन 7385 क्विंटल होने की संभावना है, जिससे लगभग 886.20 लाख रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होने का अनुमान है। वहीं ग्रीष्मकालीन उड़द फसल से 26.80 लाख रुपये की अतिरिक्त आय संभावित है। इस प्रकार कुल मिलाकर 913.00 लाख रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होने का अनुमान है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा उड़द पर समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी कृषकों को प्रदान किया जाएगा, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि होगी। इस पहल से न केवल कृषकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि जिले एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture