किसान कल्याण वर्ष 2026: सीहोर में रबी सीजन में किसानों को समय पर बीज-उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत
07 मार्च 2026, सीहोर: किसान कल्याण वर्ष 2026: सीहोर में रबी सीजन में किसानों को समय पर बीज-उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के कल्याण और कृषि के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” घोषित किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देना तथा कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त बनाना है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिये आदान व्यवस्था (बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि) को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने 64,955 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है, जिससे किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराए जा सकें और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।
सीहोर जिले में रबी वर्ष 2025-26 के लिए किसानों को आवश्यक बीज और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। जिले में गेहूं, चना, मसूर, सरसों सहित विभिन्न फसलों के बीजों की पर्याप्त उपलब्धता कराई गई है, जिससे किसानों को समय पर बीज मिल सके। जिले में कुल 01 लाख 28 हजार क्विंटल से अधिक बीज की मांग के मुकाबले 01 लाख 15 हजार क्विंटल से अधिक बीज उपलब्ध कराए गए हैं और 01 लाख 8 हजार क्विंटल से अधिक बीज का वितरण भी किया जा चुका है। इसमें निजी और सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों तक बीज पहुंचाया जा रहा है।
वहीं रबी सीजन के लिए उर्वरकों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिले में यूरिया, डीएपी, एसएसपी, एमओपी और कॉम्प्लेक्स उर्वरकों का कुल 01 लाख 82 हजार टन से अधिक भंडारण किया गया है, जिसमें से लगभग 01 लाख 68 हजार टन उर्वरक किसानों को वितरित किए जा चुका हैं। किसानों को खेती के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और आवश्यकतानुसार बीज व उर्वरकों की आपूर्ति जारी रखी जा रही है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

