Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मसाला प्रसंस्‍करण प्‍लांट स्‍थापित कर किसान श्‍याम बने उद्यमी

13 दिसम्बर 2022, नीमच: मसाला प्रसंस्‍करण प्‍लांट स्‍थापित कर किसान श्‍याम बने उद्यमी – नीमच जिले के मनासा विकासखण्‍ड के गांव भाटखेड़ी निवासी युवा किसान श्‍याम कारपेंटर परंपरागत खेती कर रहे थे। उन्होंने उद्यानिकी विभाग पीएमएफएमई योजना के तहत मसाला प्रोसेसिंग प्‍लांट स्‍थापित करने के लिए ऋण आवेदन प्रस्‍तुत किया। उन्‍हें मसाला प्रसंस्‍करण प्‍लांट के लिए 8.50 लाख रूपये का ऋण मिला। इस पर शासन की ओर से 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ भी मिला है। किसान श्‍याम कारपेंटर पीएमएफएमई योजना का लाभ उठाकर,अब किसान से उद्यमी बन गए हैं ।

श्री श्‍याम कारपेंटर ने पीएमएफएमई योजना के तहत 8.50 लाख का ऋण लेकर ‘एक जिला एकउत्‍पाद’ के तहत चयनित धनिया एवं मसाला का ग्रेडिंग क्लिनिंग एवं प्रोसेसिंग प्‍लांट स्‍थापित किया है। इस प्‍लांट से उन्हें प्रतिमाह अच्‍छी आय हो रही है। श्री श्‍याम ने अपना स्‍वयं का रोजगार स्‍थापित कर आत्‍म निर्भरता हासिल की है।उन्हें स्‍वयं तो रोजगार उपलब्‍ध हुआ ही है,साथ ही वे अपने प्रोसेसिंग प्‍लांट में अन्‍य युवाओं को भी रोजगार उपलब्‍ध करा रहे हैं ।अब वे अन्‍य किसानों को भी पीएमएफएमई योजना का लाभ उठाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं ।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (12 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें