Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना के कृषि आदान विक्रेताओं ने की हड़ताल

29 अप्रैल 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): पांढुर्ना के कृषि आदान विक्रेताओं ने की हड़ताल – देश के  कृषि आदान  विक्रेताओं के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर  सोमवार को पांढुर्ना के कृषि आदान  विक्रेताओं ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन कलेक्टर श्री नीरज वशिष्ठ को  सौंपा।

सौंपे गए ज्ञापन में कृषि आदान विक्रेताओं ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। जिसमें कृषि आदान के नमूने फेल होने पर दुकानदार की बजाय निर्माता कम्पनी पर कार्रवाई की जाए।  विक्रेता को गवाह  बनाया  जाए। खाद के साथ जबरन टैगिंग पर रोक लगे। अवैध बीजों की बिक्री बंद हो ,ई टोकन व्यवस्था से किसान और व्यापारी दोनों परेशान हैं। किसानों को समय पर पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा है। संघ ने झूठी शिकायतों की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति  बनाने , डीलर मार्जिन बढ़ाने , खाद की आपूर्ति सीधे बिक्री केंद्र तक सुनिश्चित करने  तथा  लाइसेंस संबंधी नियमों में सुधार की भी मांग रखी गई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि  इन समस्याओं का एक माह में समाधान नहीं किया गया तो  आगामी खरीफ सीजन में अनिश्चितकालीन हड़ताल की  जाएगी।

ज्ञापन सौंपते समय अध्यक्ष श्री निकेश खानवे ,उपाध्यक्ष  श्री निकुंज  शाह, महामंत्री रुपेश  राजगुरु ,सचिव श्री संजय क्षत्रिय ,सह सचिव  श्री राजेश बालपांडे ,कोषाध्यक्ष  आलोक नाहर , सहित श्री विजय ढगे, श्री केशव डाले ,श्री रुपेश कसलीकर सहित जिले के अन्य कृषि आदान विक्रेता उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें