Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन

02 अक्टूबर 2024, रतलाम: रतलाम में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन – सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत 1 अक्टूबर को कृषक वैज्ञानिक पर चर्चा का आयोजन रतलाम में किया गया जिसकी अध्यक्षता कृषि स्थाई समिति के श्री सुरेश पाटीदार द्वारा की गई।

इस परिचर्चा में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर एस. त्रिपाठी, डॉक्टर सी.आर., पशु वैज्ञानिक डॉक्टर सुशील कुमार, मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर एस.आर. जाखड, उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान, परियोजना संचालक श्री निर्भय सिंह नर्गेश, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री आर.के. सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बी.एम. सोलंकी, पशु चिकित्सक डॉ. संजय इस्के, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री श्री एस.एस. ग्रेवाल उपस्थित थे।

इस दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। रबी मौसम के पूर्वक कृषि की रूपरेखा, रबी फसलों की उन्नतशील किस्म, नवीन उत्पादन तकनीक की जानकारी दी गई। फसल चक्र, नई प्रजातियों के उपयोग, बीज उपचार, सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग, इंटर कल्चर ऑपरेशन द्वारा अधिक आय प्राप्त करने पर जानकारी देते हुए चर्चा की गई। कृषक फसल बीमा, सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी गई। संचालन श्री दीपक बकावले ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com