Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान संतोष ने अपनाया पराली प्रबंधन का आधुनिक तरीका

22 अक्टूबर 2025, श्योपुर: किसान संतोष ने अपनाया पराली प्रबंधन का आधुनिक तरीका – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा पराली प्रबंधन को लेकर लगातार चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान का सकारात्मक असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखने लगा है। जिले के किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

इसी कड़ी में कराहल विकासखण्ड के ग्राम खिरखिरी के किसान श्री संतोष  धाकड़  ने पराली जलाने के बजाय सुपर सीडर मशीन से पराली का समुचित प्रबंधन किया है, वे न सिर्फ धान फसल की कटाई कर रहे हैं, बल्कि चने एवं गेहूं की बुवाई के लिए भी सुपर सीडर का उत्तम उपयोग कर रहे है। श्री संतोष बताते हैं कि सुपर सीडर से पराली खेत में ही मिल जाती है, जिससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती है और अगली फसल के लिए ज़मीन उपजाऊ रहती है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा किसानों को निरंतर समझाया जा रहा है कि पराली जलाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है बल्कि मिट्टी के पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। प्रशासन की सतत जागरूकता से अब किसान वैज्ञानिक तरीके अपना रहे हैं, जिससे खेत उपजाऊ होने के साथ वायु प्रदूषण पर भी नियंत्रण मिल रहा है। श्री संतोष  धाकड़  जैसे किसानों की यह पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें