Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक नर्मदा प्रसाद मीना ने खेती में किया नवाचार

18 जून 2025, नर्मदापुरम: कृषक नर्मदा प्रसाद मीना ने खेती में किया नवाचार – कृषि विभाग द्वारा संचालित आत्मा योजनान्तर्गत कृषकों को उन्नत तकनीकों एवं गुणवत्तापूर्ण बीजों की सहायता से खेती में नवाचार हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी दिशा में माखन नगर तहसील के ग्राम खिड़िया निवासी कृषक श्री नर्मदा प्रसाद मीना ने आत्मा योजना के तहत  उन्नत किस्म आरवीकेजी – 111 के चने का क्रय कर उसके प्रयोग से कृषि में सफलता की नई मिसाल कायम की है।

श्री मीना ने बताया कि उन्होंने आत्मा योजना के तहत प्राप्त मार्गदर्शन से अपने एक एकड़ कृषिभूमि में मात्र 30 किलो चने की बोवनी की, जिस पर कुल 10 हज़ार रुपए की लागत आई। आधुनिक तकनीक एवं समुचित देखरेख के चलते उन्हें 12 क्विंटल चने का उत्पादन प्राप्त हुआ। यह चना बाजार में 7500 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिक्री हुई, जिससे उन्हें कुल 85 से 90 हज़ार रुपए की आमदनी हुई।

लागत निकालने के बाद श्री मीना को 75 से 80 हज़ार रुपए तक का शुद्ध मुनाफा हुआ। यह लाभ पारंपरिक किस्मों की अपेक्षा 20 से 25 हज़ार रुपए अधिक है। उन्होंने बताया कि यह सफलता आत्मा योजना की मार्गदर्शिका और उन्नत बीजों के कारण संभव हो पाई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री मीना की इस उपलब्धि से अन्य कृषक भी इस प्रकार के नवाचारों से प्रेरणा लेकर उन्नत खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com