Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तकनीकी प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र भ्रमण हेतु कृषक रवाना

28 सितम्बर 2021, इंदौर ।  तकनीकी प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र भ्रमण हेतु कृषक रवाना – उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजना अंतर्गत राज्य के बाहर पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह भ्रमण हेतु इंदौर जिले को प्राप्त 15 लक्ष्यों के विरुद्ध समस्त विकास खंडों से चयनित कृषकों को 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक उद्यानिकी फसलों पर आधारित तकनीकी प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र भ्रमण हेतु महाराष्ट्र भेजा गया।

इस तकनीकी प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र भ्रमण हेतु श्री भगवतसिंह पंवार,ग्रा उ वि अ, विकास खंड महू को नोडल अधिकारी और श्री सौरभ व्यास,ग्रा उ वि अ,इंदौर को सहयोगी नियुक्त किया गया। चयनित कृषकों को सभी विकास खंड प्रभारी और अधीनस्थ स्टॉफ की मौजूदगी में श्री सुभाष चौधरी,अध्यक्ष ,स्थायी कृषि समिति, जनपद पंचायत, इंदौर और श्री त्रिलोक चंद्र वास्कले , उप संचालक,उद्यान,इंदौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर महाराष्ट्र के लिए रवाना किया गया।