Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेंदे की खेती और डेयरी से हो रही अच्छी कमाई

06 मई 2025, बैतूल: गेंदे की खेती और डेयरी से हो रही अच्छी कमाई – जिले के ग्राम आरुल निवासी किसान श्री भूपेंद्र पवार अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक कृषि तकनीकों और योजनाओं के माध्यम से एक सफल किसान तथा पशुपालक के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी यह सफलता उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहयोग से संभव हो सकी है।

श्री पवार ने बताया कि वे पूर्व में गेहूं, सोयाबीन जैसी पारंपरिक फसलों की खेती करते थे, लेकिन इससे आय सीमित होती थी। इसके बाद उन्होंने उद्यानिकी विभाग की पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना के तहत गेंदे के फूल की खेती करना प्रारंभ किया। विभाग के अधिकारियों से उन्हें समय-समय पर  मार्गदर्शन और सहायता मिली, जिससे उनका उत्साह बढ़ा और परिणामस्वरूप खेती में अच्छे परिणाम प्राप्त हुए।

 पिछले वर्ष  किसान  श्री पवार ने एक एकड़ में गेंदे के फूल की खेती की, जिससे उन्हें करीब सवा लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। इस सफलता से प्रोत्साहित होकर उन्होंने इस वर्ष भी गेंदे की खेती का विस्तार किया है। खेती के साथ-साथ वे  डेयरी व्यवसाय में भी सक्रिय हैं। वर्तमान में उनके पास चार दुधारू पशु हैं, जिनसे नियमित दूध उत्पादन होता है। इससे भी उन्हें प्रतिदिन अच्छी आय हो रही है। विभाग की इस योजना से अपने जीवन स्तर में सुधार आने पर कृषक श्री पवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com