Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर के मल्हारगढ़ में लहसुन की बड़ी आवक से कीमतों में गिरावट

27 अगस्त 2022, भोपाल: मंदसौर के मल्हारगढ़ में लहसुन की बड़ी आवक से कीमतों में गिरावट – मंदसौर के मल्हारगढ़ क्षेत्र में लहसुन का उत्पादन बढ़ने से कीमतों में गिरावट आई है, जो किसानों के लिए चिंता का विषय है. किसानों द्वारा लहसुन की बोरियों को खुले में डंप करने के मामले सामने आए हैं क्योंकि उन्हें बहुत कम कीमत मिल रही है। लहसुन के दाम इतने कम हैं कि किसान खेती में लगा पैसा भी वसूल नहीं कर पा रहे हैं.

लहसुन की फसल के लिए गहन कृषि पद्धतियों की आवश्यकता होती है और खेतों को हाथ से निराई-गुड़ाई करने की आवश्यकता होती है। फिर फसल को हाथ से  छाटा जाता है, जिस कारण खेती की अधिक  लागत आती है।

महत्वपूर्ण खबर: कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया जाएगा सम्मानित – श्री एस के श्रीवास्तव

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि किसानों को पर्याप्त मूल्य मिले।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )