Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: ई- विकास प्रणाली के तहत वनग्राम पाठाखेड़ा में कैंप आयोजित  

30 मई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: ई- विकास प्रणाली के तहत वनग्राम पाठाखेड़ा में कैंप आयोजित – मध्यप्रदेश शासन द्वारा 1 अप्रैल 2026 से संपूर्ण मध्यप्रदेश में उर्वरक वितरण की नवीन व्यवस्था ई- विकास प्रणाली लागू कर दी गई है।  नवीन ई- विकास प्रणाली के संबंध में एसडीएम परासिया श्री शुभम यादव के निर्देशानुसार विकासखंड परासिया में विभागीय बैठकों, न्यूज़ पेपर एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से ई- विकास का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही विकासखंड स्तर पर विशेषकर वनपट्टा धारी किसानों के वन ग्रामों में ई- विकास प्रणाली के संबंध में कैंप लगाने के लिये निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में विकासखंड परासिया के वनग्राम पाठाखेड़ा में कैंप आयोजित कर वनपट्टा धारी किसानों का ई- विकास प्रणाली में पंजीयन किया गया। कैंप में कुल 48 किसानों में से 22 किसानों का पंजीयन किया गया।  किसानों के पंजीयन उपरांत वनपट्टा भूमि का सत्यापन एसडीएम परासिया की लॉगिन आईडी से अप्रूवल की कार्यवाही पूर्ण होने पर संबंधित वनपट्टा धारी किसानों के ई- विकास प्रणाली के माध्यम से ई- टोकन जारी किए जाएंगे। इसके बाद वनपट्टा धारी किसान संबंधित समिति, मार्कफेड एवं निजी आदान विक्रेताओं केंद्रों से अपनी खरीफ फसलों के लिए उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।    

ई- विकास प्रणाली कैंप में अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया श्री प्रमोद सिंह उट्टी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी परासिया श्री शिवप्रसाद डेहरिया, कृषि विस्तार अधिकारी गाजनडोह श्री आर.के. सल्लामे, समिति प्रबंधक रिधोरा श्री सेवक राम वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री प्रवीण पवार एवं स्थानीय वनपाल श्री सुरेश भन्नारिया, कोटवार श्री रमेश डेहरिया, ग्राम मुकद्दम तथा स्थानीय ग्रामीण कृषक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें