राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल में मेला सह संगोष्ठी एवं किसान सम्मेलन का आयोजन

02 जून 2026, शहडोलशहडोल में मेला सह संगोष्ठी एवं किसान सम्मेलन का आयोजन – राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत हरी खाद के प्रति जागरूकता विकासखंड ब्यौहारी के ग्राम चरका में  मेला सह संगोष्ठी एवं किसान  सम्मेलन का  आयोजन किया गया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को 11 बजे से माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात के प्रसारण को सुनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाना एवं रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करना है तथा अनुभवी कृषकों से चर्चा कराना था। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।  

 सहायक संचालक कृषि अनुराग पटेल के द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन एवं परंपरागत कृषि विकास योजना संचालित है। योजना से हजारों किसानों को जोड़ा गया है। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विशेषज्ञ डॉ नितिन सिंघाई ने हरी खाद, धान की एस.आर.आई पद्धति, गोबर एवं जैविक खाद तैयार करने की वैज्ञानिक विधि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गोबर की खाद तैयार करने के लिए तीन गड्ढे रखने चाहिए। पहला गड्ढा भर जाय तो उसे मोटी मिट्टी की परत से ढक देना चाहिए। उसमें रासायनिक क्रिया होती है खरपतवार के बीज आदि नष्ट हो जाते है। पकी गोबर की खाद में बदबू नहीं आती है। गोबर एवं हरी खाद के उपयोग से यूरिया और डीएपी जैसे महंगे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है तथा लागत में कमी आती है।  

कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक वाल्मीकि कुशवाहा के द्वारा अपने कृषि के अनुभवों को कृषकों से साझा करते हुए बताया गया कि ड्रिप से सिंचाई एवं मल्चिंग का उपयोग कर सब्जी की खेती करते। गोबर की खाद तैयार कर खेत में उपयोग करते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत एवं कृषि स्थाई समिति शहडोल के सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल, सरपंच बनवारी लाल, उप सरपंच सुनील द्विवेदी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद  रहे ।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements