Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं कम चमकीला हो तो भी एमएसपी पर होगी खरीद

12  मई 2021, जयपुर । गेहूं कम चमकीला हो तो भी एमएसपी पर होगी खरीद – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर कोविड महामारी से उत्पन्न विशेष परिस्थितियों में किसानों को  राहत प्रदान किये जाने के लिए केंद्र सरकार से पत्राचार कर बेमौसम बारिश एवं अंधड़ के कारण प्रभावित श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ एवं कोटा जिलों में गेहूं खरीद हेतु निर्धारित मापदंडों में छूट चाही गयी। इस सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा गठित टीम द्वारा प्रभावित जिलों में गेहूं फसल के खरीद सैंपल लेकर जांच की गयी। केंद्र सरकार द्वारा जांच उपरांत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद हेतु निर्धारित मापदंडों के अनुसार छूट प्रदान की गयी जिसके कारण प्रदेश के गेहूं उत्पादक काश्तकारों को काफी राहत मिलेगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि जिला श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व कोटा में  बेमौसम बारिश एवं अंधड़ के कारण गेहूं फसल की गुणवत्ता में गुणात्मक क्षति होने के कारण भारतीय खाद्य निगम के किस्म निरीक्षक द्वारा बरसात से प्रभावित गेहूं ( बिना कम चमक का गेहूं) को भारत सरकार के खरीद मानकों के अनुरूप नहीं नहीं पाया गया जिससे गेहूं खरीदने में असमर्थता जताई जा रही थी। उन्होंने बताया कि गेहूं उत्पादक किसानों को असुविधा हो रही थीं जिसके बारे में जिला कलेक्टरों द्वारा भी इस सम्बन्ध में छूट दिलाये जाने का अनुरोध किया गया।उन्होंने जिला कलक्टर श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं कोटा सहित खरीद एजेंसीज को केंद्र सरकार से प्राप्त छूट के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए गेहूं की निर्बाध रूप से खरीद किये जाने के निर्देश प्रदान किए हैं।

 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें