Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सतना में उपार्जित गेहूं की शत-प्रतिशत सुपुर्दगी सुनिश्चित करे

07 मई 2024, सतना: सतना में उपार्जित गेहूं की शत-प्रतिशत सुपुर्दगी सुनिश्चित करे – कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने रबी विपणन वर्ष 2024 के लिये उपार्जित गेहूं का शत-प्रतिशत परिदान सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

कलेक्टर श्रीमती बाटड ने कहा है कि परिवहन कार्य में नियोजित परिवहनकर्ताओं की लापरवाही के कारण कुल खरीदी 18975 मीट्रिक टन में से 9028 मीट्रिक टन गेहूं का परिदान नहीं हो सका है। नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक परिदान के लिये शेष गेहूं का परिदान सुनिश्चित करने पर्याप्त संख्या में वाहन की व्यवस्था करें। ताकि समयावधि में उपार्जित गेहूं का परिदान किया जा सके। कलेक्टर ने गोदाम स्तरीय उपार्जन केंद्रों में शेष 33401 क्विंटल गेहूं का त्वरित हैंडलिंग चालान जारी कर भंडारण कराने के निर्देश केंद्र प्रभारियों, जिला प्रबंधक वेयरहाउसिंग और स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन को दिये हैं।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com