Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती को प्रोत्साहित करें- श्रीमती शीतला

16 अगस्त 2024, नरसिंहपुर: जैविक खेती को प्रोत्साहित करें- श्रीमती शीतला – कृषि विभाग जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, परम्परागत खेती से फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करें जिससे अधिक से अधिक किसान शुद्ध अनाज, सब्जियो का उत्पादन करे। जैविक तरीकों से फसल लेने पर मनुष्य स्वास्थ के साथ प्रकृति, वातावरण, जल को भी सुधारा जा सकता है। उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिले में भ्रमण के दौरान व्यक्त किए। विभाग की “बीजग्राम योजना हितग्राही कृषक श्री गोपाल पिता उमेदा चौधरी ग्राम कठौतिया में मक्का, करेली में कृषक श्री रोशनसिंह पिता सुखलाल लोधी की अरहर रिज फरो पद्धित से लगाई फसल, श्री मुकेश नेमा की जैविक यूनिट का निरीक्षण किया। ब्रम्ह कुमारी आश्रम दीदी वंदना के जैविक खेती की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी देखा। इस दौरान उपसंचालक कृषि श्री उमेश कटहरे सहायक संचालक गन्ना श्री अभिषेक दुबे, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्रीमति शिल्पी नेमा ,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एस.के. सोनी कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री किंजल त्रिवेदी, श्री आर. के. उइके, श्री आर.के. ठाकुर, श्री ऐ.के.पाण्डे, ए बीटीएम श्रीमति रूचि शर्मा, सरपंच श्री इंद्रेश साहू, कुरुवंशी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com