उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त बर्णवाल
09 जून 2026, भोपाल: उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त बर्णवाल – कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक बर्णवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र में आय बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें अधिक मूल्य वाली फसलों के उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाए।
इंदौर में रबी 2025-26 की समीक्षा एवं खरीफ 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में बर्णवाल ने कृषि, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण और सहकारिता विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए और विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
अधिक मूल्य वाली फसलों पर दें जोर
बर्णवाल ने कहा कि कम मूल्य वाली फसलों के बजाय अधिक मूल्य वाली फसलों का उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए। कृषि में वैज्ञानिक अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने किसानों को समय पर बीज, उर्वरक और अन्य कृषि आदान उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
अरहर और जैविक खाद को बढ़ावा
बैठक में सोयाबीन के विकल्प के रूप में अरहर पूसा-16 की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही किसानों को डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित करने तथा मिट्टी परीक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
नरवाई जलाने पर होगी कार्रवाई
कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि फसल अवशेष (नरवाई) जलाने से पर्यावरण को नुकसान होता है। इसलिए नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
अमानक बीज और उर्वरक बेचने वालों पर सख्ती
कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े ने अधिकारियों को अमानक बीज, उर्वरक और कीटनाशकों का विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
जिलों ने साझा किए कृषि नवाचार
बैठक में विभिन्न जिलों के कलेक्टरों ने अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कृषि और उद्यानिकी नवाचारों की जानकारी दी। आलीराजपुर में फल उत्पादन, झाबुआ में तरबूज, बड़वानी में केला, खरगोन में सफेद मूसली, खंडवा में चिया और कोदो-कुटकी तथा धार में ब्लूबेरी उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी गई।
बैठक में खरीफ 2026 की तैयारियों, किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने, फसल उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur

