Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बीज उत्पादन में तकनीकी नवाचार, स्थानीय फसलों और पैक्स-एफपीओ के माध्यम से वितरण पर जोर

बीज संघ को देश का अग्रणी बीज संस्थान बनाने की दिशा में तेज होंगे प्रयास : मंत्री श्री सारंग

30 सितंबर 2026, भोपाल: बीज उत्पादन में तकनीकी नवाचार, स्थानीय फसलों और पैक्स-एफपीओ के माध्यम से वितरण पर जोर – सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश बीज संघ की आम सभा की बैठक में संस्था की वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बीज संघ को अमूल, इफको और कृभको की तर्ज पर एक सशक्त एवं अग्रणी सहकारी संस्था के रूप में विकसित करने के प्रयासों को और गति दी जाए। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि आगामी 2 से 5 वर्षों में मध्यप्रदेश बीज संघ को देश के प्रमुख बीज संस्थानों में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ उत्पादन, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और विपणन व्यवस्था को मजबूत किया जाना आवश्यक है।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीज, बेहतर, फसल , उन्नत खेती , किसान की समृद्धि की पूरी श्रृंखला को सहकारिता के माध्यम से मजबूत किया जाएगा। किसानों को उच्च गुणवत्ता के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के साथ बीज उत्पादन में आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। *तकनीकी नवाचार और नई फसलों पर फोकस* मंत्री श्री सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश बीज संघ द्वारा हॉर्टीकल्चर और धान के साथ-साथ तिल, अलसी, कपास, मूंगफली और मक्का जैसी महत्वपूर्ण फसलों के बीजों पर भी कार्य किया जा रहा है। छोटे आकार के बीजों में उन्नत कोटिंग एवं लोडिंग तकनीक के उपयोग की संभावनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में वैज्ञानिकों के साथ आवश्यक बैठकें एवं चर्चा की जा चुकी हैं। *पैक्स और एफपीओ के माध्यम से किसानों तक पहुंचेंगे बीज* मंत्री श्री सारंग ने निर्देश दिए कि बीजों की बिक्री एवं वितरण व्यवस्था को प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से और मजबूत किया जाए। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों की स्थानीय एवं पारंपरिक फसलों को भी बीज उत्पादन और विपणन की कार्ययोजना में प्राथमिकता दी जाए। आम सभा में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता, बीज संघ के प्रबंध संचालक श्री महेंद्र दीक्षित सहित प्रदेश की विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile