Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशु पालन पर जोर

14 फ़रवरी 2025, भोपाल: किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशु पालन पर जोर – मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार न केवल पूरा प्रयास कर रही है वहीं सरकार का अब इसके लिए पशु पालन पर भी जोर है ताकि किसानों की आय को ओर अधिक बढ़ाया जा सके.

मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का कहना है कि  किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पशुपालन पर खास जोर दिया जा रहा है. इसके लिए गौ संरक्षण योजना के तहत गायों का संरक्षण, गायों की उन्नत ब्रीड तैयार की जा रही हैं. कृषि मंत्री की ओर से कहा गया है कि गौ-संरक्षण तथा संवर्धन निधि में 479.30 करोड़ रुपये मिले हैं. इसमें से मध्यप्रदेश गौ पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड को 478.50 करोड़ रुपये समस्त जिलों की गौशालाओं को अनुदान स्वरूप प्रदान किये गये हैं. राज्य सरकार पहले से छुट्टा गायों की देखरेख के लिए किसानों को सौंप रही है. इसके लिए गाय को पालने वाले किसानों को आर्थिक मदद दी जा रही है. राज्य सरकार के अनुसार जो किसान 10 से ज्यादा गायों का पालन करेंगे उन्हें अनुदान दिया जा रहा है. ऐसे किसानों को गायों के दूध की खरीद पर बोनस राशि की व्यवस्था भी की गई है.  राज्य में खेती गतिविधियों में तेजी लाने के साथ ही उपज खरीद और बिक्री के लिए मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड प्रदेश का विकास किया जा रहा है. राज्य में किसानों की उपज खरीद और भुगतान प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनाने के लिए 80 से ज्यादा मंडियों को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है. राज्य की 41 बी क्लास मंडियों को 1 जनवरी 2025 से डिजिटल किया गया है. 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com