Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि पर्व 2026 में डिंडोरी जिले में योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

10 जनवरी 2026, डिंडोरी: कृषि पर्व 2026 में डिंडोरी जिले में योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार – मध्य प्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को कृषि पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में कृषि रथ का संचालन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ 11 जनवरी 2026 से होगा। कृषि रथ जिले की ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देगा।

कृषि रथ के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, विभागीय कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, पराली प्रबंधन, फसल विविधीकरण, नैनो उर्वरक उपयोग, कस्टम हायरिंग सेंटर, उन्नत बीज, जैविक खेती, कटाई पश्चात प्रबंधन एवं कृषि ऋण सुविधाओं पर किसानों को जागरूक किया जाएगा।   कृषि रथ के प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जाएगा, जो जिले स्तर पर निर्णय लेकर सप्ताह में एक बार समीक्षा करेगी। वहीं विकासखंड स्तरीय क्रियान्वयन समिति अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित की जाएगी, जो ग्राम पंचायतवार रूट चार्ट तैयार कर भ्रमण कार्यक्रम संपन्न कराएगी। प्रत्येक विकासखंड के लिए एक-एक कृषि रथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्रामों में भ्रमण करेगा। कृषि रथ के साथ तकनीकी दल भी रहेगा, जिसमें कृषि विभाग के वर्ग-2 स्तर के अधिकारी के साथ कृषि विज्ञान केंद्र/कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ एवं प्रगतिशील कृषक शामिल होंगे। भ्रमण से पूर्व ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

  कृषि रथ की दैनिक मॉनिटरिंग जिला एवं विकासखंड स्तर पर की जाएगी। मीडिया कैंपेन के लिए जनसंपर्क विभाग नोडल एजेंसी रहेगा, जो इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में दैनिक प्रगति का प्रकाशन सुनिश्चित करेगा।   उल्लेखनीय है कि जिले में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई ढांचे में सुधार, फसल कटाई पश्चात भंडारण क्षमता विकास, कृषि ऋण की सुगमता एवं बेहतर सेवा वितरण के लिए ठोस कार्ययोजना पर अमल किया जा रहा है। कृषि रथ के माध्यम से इन सभी प्रयासों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का उद्देश्य है। कृषि रथ संचालन हेतु आवश्यक राशि की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। इस  दौरान   अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री पंकज जैन, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें