राज्य कृषि समाचार (State News)

सतना में डीएसआर तकनीक का प्रदर्शन किया

05 जून 2026, सतनासतना में डीएसआर तकनीक का प्रदर्शन किया – जिले में खरीफ 2026 सीजन के तहत डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) विधि से धान की बुवाई को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस क्रम में 3 जून 2026 को जनपद उचेहरा के ग्राम मझगवां में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डीएसआर विधि से धान बुवाई के प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा मल्टीक्रॉप प्लांटर की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी लेते हुए किसानों को इसकी उपयोगिता समझाई गई। किसानों को शासकीय अनुदान पर उपलब्ध बहुउद्देशीय बुवाई यंत्रों का अधिकाधिक उपयोग करने की सलाह दी गई, जिससे एक ही मशीन से विभिन्न फसलों की बुवाई संभव हो सके। मल्टीक्रॉप प्लांटर के माध्यम से धान सहित अन्य फसलों की बुवाई पौध से पौध एवं कतार से कतार की निर्धारित दूरी पर की जा सकती है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है। यह यंत्र सीडकम फर्टिलाइजर ड्रिल की आवश्यकता को भी पूरा करता है तथा इसमें मल्टीक्रॉप प्लांटिंग एवं रेज्ड बेड अटैचमेंट भी जोड़े जा सकते हैं। इस तकनीक के उपयोग से धान की पारंपरिक रोपाई में आने वाली समस्याओं का समाधान संभव है।

कार्यक्रम में किसानों को खरपतवार नियंत्रण से संबंधित समस्याओं के प्रभावी निराकरण हेतु भी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक कृषि यंत्री सतना द्वारा बताया गया कि आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements