State News (राज्य कृषि समाचार)

डॉ. पाटील भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ के उपाध्यक्ष बने

Share

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटील भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ के नये उपाध्यक्ष चुने गये हैं। भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ की कार्यकारिणी एवं सामान्य सभा द्वारा डॉ. पाटील को संघ का उपाध्यक्ष नामित किये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. पाटील इसके पूर्व भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ के सचिव के दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। विगत दिनों इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ की कार्यकारिणी और सामान्य सभा की बैठकों में डॉ. पाटील को संस्था का उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने का प्रस्ताव रखा गया था।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटील का कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान एवं विस्तार के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान रहा है। उन्होंनेे छत्तीसगढ़ के आमजनों को कृषि शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं विस्तार के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित दस अनुसंधान परियोजनाओं को सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय को 30 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *