Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्रों को दाल मिल

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा

15 मार्च 2021, जबलपुर । कृषि विज्ञान केंद्रों को दाल मिल – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अखिल भारतीय चना अनुसंधान परियोजना में आई.आई.पी.आर. कानपुर अनुमोदित दाल मिल को 6 कृषि विज्ञान केंद्रों (उमरिया, पन्ना, छतरपुर, जबलपुर, मंडला एवं डिंडोरी) के किसानों को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर होने प्रदान किया गया है, इस दाल मिल के द्वारा प्रमुखता से चना, मसूर, बटरी, मूंग, उड़द तथा अरहर को मूल्य संवर्धन करके किसान अपने उत्पाद से अच्छा मुनाफा कमा सकता है।

कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन द्वारा दाल मिल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. पी.के. मिश्रा, चना अनुसंधान परियोजना की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अनीता बब्बर, डॉ. आर.एस. शुक्ला, डॉ. मोनी थॉमस, डॉ. संजय सिंह भी उपस्थित थे।