Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

डॉ जे एस मिश्र श्रीराम पुरस्कार से सम्मानित

09 दिसम्बर 2022, जबलपुर: डॉ जे एस मिश्र  श्रीराम पुरस्कार से सम्मानित – खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर के निदेशक डॉ  जे एस मिश्र एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ व्ही के  चौधरी को खाद पत्रिका में सर्वश्रेष्ठ लेख ‘ रबी फसलों में खरपतवार प्रबंधन ‘ के प्रकाशन के लिए श्रीराम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इण्डिया द्वारा नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक बैठक में गत दिनों प्रदान किया गया। इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि  राष्ट्रीय खाद पत्रिका के सितंबर 2022 के अंक में प्रकाशित हिंदी लेख  ‘ रबी फसलों में खरपतवार प्रबंधन ‘ में खरपतवारों से रबी फसलों में होने वाली हानि के बारे में बताया गया। इसके साथ ही खरपतवार किस प्रकार स्थान ,मात्रा, पोषक तत्वों एवं अन्य संसाधनों के साथ प्रतिस्पर्धा  कर फसल को हानि पहुंचाते हैं। इस लेख में विभिन्न खरपतवारों को अलग-अलग फसलों में किस प्रकार उपलब्ध विधाओं का उपयोग कर प्रबंधन किया जाए इस बारे में विस्तारपूर्वक उल्लेख किया गया है, जिससे  देशभर के किसान भाई अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (06 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें