राज्य कृषि समाचार (State News)

डॉं. अनुपम मिश्रा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल के कुलपति बने

07 अक्टूबर 2020, जबलपुर। डॉं. अनुपम मिश्रा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल के कुलपति बने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी) जबलपुर के निदेषक डॉं. अनुपम मिश्रा को पॉंच वर्ष के लिये केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल का कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉं. मिश्रा जनेकृविवि जबलपुर के पूर्वछात्र हैं। कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसेन एवं वैज्ञानिकों ने उन्हें बधाईयां दी। ज्ञात हो कि डॉं. मिश्रा देष के सर्वोच्च कृषि संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नईदिल्ली की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी हैं।

महत्वपूर्ण खबर : सोयाबीन दिवस का आयोजन

Advertisement
Advertisement

डॉं. मिश्रा देष के उन्नत कृषि के प्रचार-प्रसार में ख्याति प्राप्त अग्रणी कृषि वैज्ञानिकों के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। डॉं. मिश्रा पूर्व में पुर्वोत्तर के सात राज्यों तथा मध्यप्रदेष, छत्तीसगढ़ एवं ओडिषा में कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार में अपनी अहम सेवायें दे चुके हैं। डॉं. मिश्रा के सफल निर्देषन में देष में कृषि तकनीकी परंपरागत ज्ञान के 23 विषयान्तर्गत क्षेत्रों में 4480 तकनीकों का संकलन एवं उपयोगी ज्ञानों का मूल्यांकन कर सात खण्डों में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् दिल्ली द्वारा प्रकाषित किया गया है। डॉं. मिश्रा द्वारा मध्यप्रदेष, छत्तीसगढ़ एवं ओडिषा में 75 से अधिक कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना में अहम भूमिका का निर्वहन किया है। डॉं. मिश्रा द्वारा अपने कार्यकाल में कृषि में कार्यरत् कृषक महिलायों हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का कृषि विज्ञान केन्द्रों की वार्षिक कार्य योजना में सम्मिलित कर उनका क्रियान्वयन सुनिष्चित किया है जिनमें प्रमुख है न्युट्री स्मार्ट ग्रामों के माध्यम से पोषण संबंधी कृषि, किसानों की किस्मों का संरक्षण एवं पंजीकरण, किसानों की आय दोगुनी करने हेतु उपयोगी तकनीनों का प्रसार, केविके आत्मा एवं अन्य सहयोगी विभागों के कर्न्वजन्स मॉडल से प्रत्येक जिले में 5000 कृषकों के यहॉं एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने हेतु विषेष बल दिया गया है। युनिसेफ, बायोव्हरसिटी इन्टरनेषनल एवं जी.आर.जेड. जैसी विष्व विख्यात संस्थाओं से सहयोग कर प्रदेष के कृषकों के उत्थान हेतु कार्य किया। डॉं. मिश्रा सहज स्वभाव, मिलनसार एवं सभी के सहयोग के लिय हमेषा तत्पर रहते हैं। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल के कुलपति के पद पर नियुक्त होने पर कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी समूह के कर्मचारियों द्वारा डॉं. मिश्रा को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement