Ad DesktopAd TabletAd Mobile
संपादकीय (Editorial)

सोयाबीन दिवस का आयोजन

सोयाबीन दिवस का आयोजन – कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल द्वारा ग्राम कठोतिया में वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डा. मृगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सोयाबीन की फसल का प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया ण् केन्द्र द्वारा सोयाबीन की नई किस्म सी. जी. सोया – 1 के प्रदर्शन डाले गये, कार्यक्रम में दीपक चौहान वैज्ञानिक कृषि अभियांत्रिकी ने सोयाबीन की बुवाई की नयी तकनीकों के बारे में बताया कि सोयाबीन बोने के लिये रेज्ड बेड (मेड नाली) पद्धति, ब्रॉड बेड विधि एवं कतार से बोनी करने पर अत्यधिक वर्षा होने पर फसल को बचाया जा सकता है एवं अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है ण् साथ ही कीट एवं रोगो से बचने के लिए फेरोमेन ट्रेप का उपयोग कर फसल को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में भगवत प्रसाद पंद्रे ने कृषको को खाली पड़ी जमींन पर फलदार वृक्ष लगाने एवं उसके फायदे के बारे में बताया।