राज्य कृषि समाचार (State News)

अधिक बारिश से फसल बर्बाद तो न हों परेशान, 72 घंटे में इस नंबर पर दें सूचना  

13 अगस्त 2026, भोपाल: अधिक बारिश से फसल बर्बाद तो न हों परेशान, 72 घंटे में इस नंबर पर दें सूचना – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। अतिवृष्टि, अधिक जलभराव, ओलावृष्टि, बाढ़, सूखा, कीट एवं रोग आदि के कारण फसल को नुकसान होने पर किसान फसल बीमा योजना के तहत इसकी सूचना दर्ज करा सकते हैं। 

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि वर्तमान में अधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति में जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत निर्धारित टोल फ्री नंबर 14447 पर फसल क्षति की सूचना दर्ज कराएं। किसानों को नुकसान की सूचना क्षति होने के 72 घंटे के अंदर दर्ज कराना आवश्यक है।

राजगढ़ जिले के कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे फसल को हुए नुकसान की सूचना निर्धारित समयावधि में टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं, ताकि फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके और पात्र किसानों को बीमा लाभ प्राप्त हो सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture