Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिजिटल अरेस्ट से घबराएँ नहीं, तुरंत पुलिस को सूचित करें: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव की अपील

13 नवंबर 2024, भोपाल: डिजिटल अरेस्ट से घबराएँ नहीं, तुरंत पुलिस को सूचित करें: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव की अपील – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की है, विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट या अन्य साइबर क्राइम की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल जालसाजी के मामलों में लोगों की जागरूकता और पुलिस की त्वरित कार्यवाही अपराधों को रोकने में मददगार साबित हो सकती है। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात कार्यक्रम में नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दे चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की साइबर पुलिस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने भोपाल में एक व्यक्ति के डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई कर साइबर पुलिस की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में साइबर क्राइम से लड़ने के लिए हर जिले में साइबर थाना स्थापित किया जा रहा है। साथ ही, सभी थानों में साइबर डेस्क की स्थापना और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 को और प्रभावी बनाने की योजना है। डॉ. यादव ने कहा कि व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे नागरिकों को साइबर अपराधों के खतरों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी जा सके।

साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बचा करोड़ों का नुकसान

डिजिटल अरेस्ट का यह मामला तब सामने आया जब भोपाल की अरेरा कॉलोनी के निवासी विवेक ओबेरॉय को दुबई और सीरिया के वर्चुअल नंबर से कॉल कर जालसाजों ने ईडी और सीबीआई का अधिकारी बनकर फंसाने की कोशिश की। उन्होंने परिवार की निजी जानकारियां हासिल कर लीं और धमकियों के जरिये पैसे वसूलने का प्रयास किया। लेकिन समय पर सूचना देने पर मध्यप्रदेश साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और लाइव रेड करते हुए जालसाजों की योजना विफल कर दी। पुलिस की मुस्तैदी से पीड़ित परिवार का करोड़ों का नुकसान टल गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस की तैयारी

मध्यप्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले पांच सालों में 259 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में करीब 24,000 पुलिस, न्यायिक और अभियोजन अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। साथ ही, छात्रों, महिलाओं, और वरिष्ठ नागरिकों सहित 31 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में साइबर अपराधों के खिलाफ किए गए प्रयासों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश के प्रयासों को सराहना

डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए मध्यप्रदेश को कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। वर्ष 2021 और 2022 में NCRB, 2018 और 2022 में DSCI से क्षमता निर्माण पुरस्कार, और साइबर कॉप ऑफ द ईयर सहित अन्य सम्मान प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दिशा में सक्रिय प्रदेश की साइबर पुलिस टीम की सराहना की और नागरिकों को जागरूक रहकर साइबर अपराधों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com