Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा जिले में दीवान सिंह को तरबूज की खेती में हुआ 4 लाख का लाभ

04 जुलाई 2024, विदिशा: विदिशा जिले में दीवान सिंह को तरबूज की खेती में हुआ 4 लाख का लाभ – विदिशा जिले में कृषक उद्यानिकी फसलों की खेती कर खूब मुनाफा अर्जित कर रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी है विदिशा विकासखंड के ग्राम हरुखेड़ी के कृषक श्री दीवान सिंह पिता हरि सिंह राजपूत की। श्री राजपूत ने 2 एकड़ के फसल रकबा में कुल एक लाख की लागत से तरबूज की खेती शुरू की थी। उन्होंने एक लाख रुपए की लागत से कुल 460 क्विंटल उत्पादन किया और कुल पांच लाख 20 हजार रुपये की आय प्राप्त की। जिसमें उन्हें 4 लाख 20 हजार रुपए  का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है।

कृषक श्री दीवान सिंह राजपूत ने बताया कि वह 3 वर्षों से उद्यानिकी फसलों की खेती कर रहे हैं। वर्ष 2023-24 में उन्होंने खरीफ मौसम में प्याज और रबी मौसम में टमाटर की खेती कर 6 लाख  रुपए  का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। ड्रिप एवं माल्यिंग से कृषक ने जायद मौसम में तरबूज की खेती की लगभग दो एकड़ रकबा में तरबूज की (कलश की मैलोड़ी किस्म) की फसल लगाई गई। जिसमें प्रथम तुड़ाई में 300 क्विंटल तरबूज उत्पादन हुआ जिससे उन्हें 3 लाख 60 हजार रुपए की आय प्राप्त हुई। फिर दूसरी तुड़ाई पर 160 क्विंटल उत्पादन हुआ जिससे उन्हें 1 लाख 60 हजार रुपए की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार दो एकड़ में  1 लाख रुपये खर्च करने पर तरबूज से 5 लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई। उद्यानिकी फसलों से कृषक दो गुना लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com