राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अधिकारियों का दीपावली मिलन कार्यक्रम मंदसौर

18 नवंबर 2025, मंदसौर: कृषि अधिकारियों का दीपावली मिलन कार्यक्रम मंदसौर – सेवाकाल के दौरान विभागीय दायित्वों के अलावा परिवार की जिम्मेदारियां को संभालते हुए दोनों क्षेत्रों में मुकाम स्थापित करना व्यक्ति की सफलता सिद्ध करता है । उक्त विचार उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा श्री रविन्द्र मोदी ने दीपावली मिलन कार्यकम के अवसर पर व्यक्त किए ‌।

जिला कृषि कार्यालय में कृषि अधिकारियों के हुए दीपावली मिलन कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखण्डो से कृषि अधिकारी परिवार सहित शामिल हुए । अधिकारियों ने अपना अपना परिचय दिया । इस दौरान गीत , कविताएं , रचनाओं के अलावा अपनी अपनी भावनाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। सभी ने इस प्रकार के आयोजन साल में दो बार करने की बात कही। कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति मोदी, सहायक संचालक कृषि श्रीमती अनीता धाकड़ , श्री विनोद धाकड़, श्री सुरेश मुबेल , श्री पी एस कटारे, श्री आर एल मेंडा ,श्री जितेंद्र आंजना वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों में श्री चेतन पाटीदार (मंदसौर) श्री जयराम अचाले (मल्हारगढ़ )श्री महेश पाटीदार (सीतामऊ) श्री बंशीलाल रलोतिया (गरोठ) श्री गुलाब सिंह चौहान (भानपुर )एवं जिला मुख्यालय पर पदस्थ श्री विजय यादव, सुश्री अंगूर वाला धाकड़ , श्री कुलदीप सक्सेना,एससीओ कृषि यंत्री श्री दौलत सिंह चौहान , सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी श्री श्यामलाल परमार सहित कृषि विभाग एवं आत्मा के फील्ड अधिकारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements