Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पॉपकार्न मक्का की कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग से मिले अधिक दाम

20 मई 2025, छिंदवाडा: पॉपकार्न मक्का की कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग से मिले अधिक दाम – कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में पहली बार पॉपकार्न की कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के तहत शाह नानजी नागसी एक्सपोर्ट प्रा.लि. गुजरात कंपनी द्वारा भूमिजा एफपीओ चांद के किसानों के साथ नवाचार कराया गया। इसके तहत पॉपकार्न की 8 किस्मों को कंपनी के द्वारा एफपीओ के माध्यम से नि:शुल्क बीज प्रदाय किया जाकर कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग की गई।

कंपनी द्वारा प्रदाय समस्त किस्मों में सीएच 10 पॉपकार्न किस्म के सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त हुए। नवंबर 2024 में 5 किस्मों का ट्रायल डाला गया था, जिसकी तुड़ाई 10 से 20 अप्रैल 2025 तक की गई, उक्त पॉपकार्न की उपज अधिकतम प्रति एकड़ 31 क्विटल भुट्टे प्राप्त हुए, जिसे कंपनी द्वारा 3500 रूपये प्रति क्विटल क्रय करने पर शुद्ध लाभ 93500 रूपये प्राप्त हुए। पॉपकार्न रबी मौसम में गेहंू- मूंग एवं रबी मक्का से अधिक फायदेमद साबित हुई हैं। भूमिजा एफपीओ के सीईओ श्री प्रदीप चौरसिया द्वारा बताया गया उक्त किस्म से पॉपकार्न के बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं। कृषक जिले में नई फसल के परिणामों एवं कम लागत में अधिक लाभ को देखते हुए बहुत ही उत्साहित हैं एवं आगामी सीजन में 500 एकड़ तक की कार्ययोजना है।

डीन उद्यानिकी महाविद्यालय डॉ. आरसी शर्मा ने पॉपकार्न को जिले के लिए अनुकूल बताया। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने पॉपकार्न मक्के के जिले में प्रथम बार किये गये नवाचार को बहुत उपयोगी बताया। साथ ही भूमि की उर्वरकता को बनाये रखने हेतु फसल चक्र में जिस खेत में अनाज वाली फसल ली गई है, उस खेत में दलहनी फसलों को लिये जाने की अपील की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com