Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी में किसानों के लिए एक बड़ा फैसला, जानिए क्या मिलेगा लाभ

26 मार्च 2025, भोपाल: यूपी में किसानों के लिए एक बड़ा फैसला, जानिए क्या मिलेगा लाभ – यूपी की योगी सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए एक बार फिर सुविधा देने का ऐलान किया है और ये ऐलान है कुछ फसलों के लिए बीमा योजना और केसीसी योजना। ताकि संबंधित उत्पादन करने वाले किसानों को न केवल आसानी से लोन मिल सकेगा वहीं प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाली क्षति का मुआवजा भी आसानी से मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिये एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने जायद फसलों को KCC और फसल बीमा के अन्तर्गत कर दिया है। इस फैसले के बाद किसान अब  मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, पपीता, लीची, तरबूज, खरबूज और आंवला जैसी फसलों के लिये KCC और फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकेंगे। इससे उन्हें कृषि कार्यों के लिये आसान लोन  और प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति पर क्षतिपूर्ति मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने जायद की 9 फसलों को किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा(PMFBY) के अंतर्गत शामिल करने का निर्णय लिया गया। KCC के तहत किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। यदि किसान समय पर ऋण चुकता करते हैं तो 3% तक ब्याज में छूट भी दी जाती है।  PMFBY के तहत यदि किसी किसान की फसल अकाल, अत्यधिक बारिश या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण नष्ट हो जाती है, तो उसे सरकार द्वारा बीमा राशि के रूप में मुआवजा दिया जाता है। इससे किसान आर्थिक संकट से बच सकते हैं। जायद फसलें वो होती हैं, जो रबी और खरीफ मौसम के बीच की समय में उगाई जाती हैं। इन फसलों में तेज गर्मी और शुष्क हवाएँ सहन करने की क्षमता अधिक होती है। जायद की प्रमुख फसलों में खीरा, कद्दू, करेला, तरबूज, ककड़ी, गन्ना और मूंगफली जैसी फसलें शामिल हैं। उत्तर भारत में जायद की फसल आमतौर पर मार्च-अप्रैल में बोई जाती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com