राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न

25 दिसंबर 2024, सिवनी: सिवनी में जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न – कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने  गत दिनों  जिला उपार्जन समिति की बैठक  में  धान उपार्जन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अब तक पंजीकृत किसानों से किये गये धान उपार्जन की क्षेत्रवार एवं केन्द्रवार विस्तृत समीक्षा करते हुए उपार्जित धान के उठाव की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ऐसी सभी समितियों एवं वेयर हाउस को नोटिस जारी करने के निर्देश हैं। उन्‍होंने सभी खाद्य निरीक्षकों को अपने क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों का भ्रमण कर तत्काल उठाव कराने के निर्देश दिये हैं।  

 कलेक्‍टर सुश्री जैन ने सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही पर्याप्त बारदाने एवं मजदूरों की  व्यवस्था  सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया  कि सभी केन्द्रों में एफएक्यू मानक का ही धान उपार्जन किया जाए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements