चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय कार्यशाला, किसानों को मिलेंगे उन्नत खेती के गुर
10 जून 2026, चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय कार्यशाला, किसानों को मिलेंगे उन्नत खेती के गुर – C किसानों, एफपीओ, एनजीओ के सहयोग से 10 जून प्रातः 10.30 बजे इंदिरागांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम चित्तौडगढ मे जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे सहकारिता एवं उड़यन मंत्री गौतम दक सांसद सीपी जोशी , विधायक श्रीचंद कृपलानी एवं कई जनप्रतिनिधी कार्यशाला में शामिल हुए।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ शंकर लाल जाट ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलें रासायनिक अवशेषों से मुक्त हो जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके प्राकृतिक खेती में स्थानीय संसाधनों जैसे गोबर, गोमूत्र, जीवामृत, बीजामृत एवं मल्चिंग आदि का उपयोग कर मिट्टी की उर्वरता एवं जैव विविधता को बढ़ाना है।
इससे उत्पादन लागत में कमी आएगी तथा भूमि की उत्पादकता लंबे समय तक बनी रहेगी। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाएं। इससे न केवल कृषि अधिक लाभकारी बनेगी बल्कि पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य की भी सुरक्षा होगी। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, प्रमाणन प्रक्रिया तथा विपणन संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

