राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ में कृषि अवसंरचना निधि की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

08 अप्रैल 2025, झाबुआ: झाबुआ में कृषि अवसंरचना निधि की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न –  कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में कृषि अवसंरचना निधि (AIF) योजना अंतर्गत  झाबुआ में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश में भारत सरकार की योजना कृषि अवसंरचना निधि (AIF) की विशेषताओं का प्रचार-प्रसार करने कृषकों, व्यापारियों, उद्यमियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इन योजनाओं की मुख्य विशेषताएँ जैसे फसलोपरांत प्रबंधन एवं सामुदायिक खेती संबंधित परियोजना की जानकारी मंडी बोर्ड भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले मुख्यतः विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान झाबुआ द्वारा AIF योजना की प्रशंसा करते हुए इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। देश में कृषि अवसंरचना सुधार के क्रम में वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से कृषि अवसंरचना निधि (AIF) योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 01 लाख करोड़ रुपये का भारत सरकार द्वारा कोष सृजित किया गया है। योजना में बैंकों से ऋण लेने पर राशि रूपये 2 करोड़ तक योजना स्वीकृत होने पर 3% प्रतिवर्ष की ब्याज की छूट हितग्राही को उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यशाला में बड़े स्तर पर झाबुआ जिले की मंडियों से आए हुए व्यापारियों तथा कृषकों द्वारा अपनी जिज्ञासा अनुरूप प्रश्न पूछे गए जिसका समाधान कारक उत्तर उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा दिया गया।    

उप संचालक-AIF डॉ. पूजा सिंह द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से AIF योजना पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त योजना के तहत वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, राइपनिंग चेंबर, प्राइमरी प्रोसेसिंग यूनिट, दाल मिल, फ्लोर मिल, आटा मिल, कस्टम हायरिंग सेंटर, मसाला उद्योग, बांस प्रोसेसिंग उद्योग इत्यादि में AIF योजना का लाभ ले सकते हैं। AIF-पोर्टल का तकनीकी प्रशिक्षण भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिया गया। कार्यशाला में हितग्राहियों को हर संभव सहायता मुहैया कराना और इससे लाभान्वित होने का आह्वान किया। AIF योजना में अभी तक झाबुआ जिले में 84 आवेदनों में 15 करोड़ रुपये तथा प्रदेश में 13,039 आवेदनों में रु. 8650 करोड़ रुपये की राशि बैंक द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है जिससे म.प्र. देश में प्रथम स्थान पर  है ।    

कार्यशाला में उप संचालक-AIF डॉ. पूजा सिंह, उप संचालक कृषि श्री नगीन सिह रावत, कृषि नोडल-AIF श्री गोविंद प्रसाद शर्मा, परियोजना संचालक आत्मा जी.एस. त्रिवेदी, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. जगदीश मौर्य, उपायुक्त सहकारिता श्री दिनेश भिडे, महाप्रबंधक उद्योग पिंकी डिंडोर, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री नीरज सावले, जिला प्रबंधक, म.प्र. आजीविका परियोजना मिशन कृष्णा रावत, मंडी सचिव श्री नब्बु सिंह मेढ़ा, सहायक उप निरीक्षक श्री आदित्य राज सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक श्री राहुल कुमार देवहारे तथा बड़ी संख्या में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र नाबार्ड, बैंक व मंडी समितियों के सचिव एवं कर्मचारी, मीडिया के साथी सहित किसान एवं व्यापारी प्रतिनिधि कार्यशाला में सम्मिलित हुए।   कृषि उपज मंडी समिति झाबुआ के सचिव श्री नब्बु सिंह मेढ़ा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।      

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement