राज्य कृषि समाचार (State News)

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक देवास को मिला पुरस्कार

04 सितंबर 2026, देवासजिला सहकारी केंद्रीय बैंक देवास को मिला पुरस्कार – मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के आधार पर की गई बेंचमार्किंग में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास को प्रदेश के तीन उत्कृष्ट जिला सहकारी बैंकों में स्थान प्राप्त हुआ है। उत्कृष्ट कार्यों के लिए बैंक को यह सम्मान 2 सितंबर 2026 को मेला ग्राउंड, ग्वालियर में आयोजित बलराम जयंती महोत्सव एवं सहकारी कृषक समागम के अवसर पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आदित्‍य जैन को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।

बैंक द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार सीआरएआर बनाए रखने, सकल एनपीए प्रतिशत, बैंक अमानत, निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध फसल ऋण वितरण, कम्प्यूटरीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को आधार बनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का भी शुभारंभ किया गया। योजना के अंतर्गत कृषक सदस्यों को खरीफ एवं रबी फसल के लिए ऋण एक ही बार में प्राप्त हो सकेगा। ऋण की देय अवधि ऋण प्राप्ति की दिनांक से 12 माह निर्धारित की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री यादव ने ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल एवं कृषक कवच योजना का भी सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture