Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना जिले में समितियों से डीएपी और एनपीके खाद का वितरण प्रारम्भ

18 सितम्बर 2025, गुना: गुना जिले में समितियों से डीएपी और एनपीके खाद का वितरण प्रारम्भ – किसानों की आवश्यकताओं और सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए, जिले में डीएपी और एनपीके खाद का वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से प्रारम्भ किया गया है।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. गुना से संबद्ध सहकारी समितियों में डीएपी एवं एनपीके खाद का भंडारण सुनिश्चित कराया गया है। इसके परिणामस्वरूप किसानों के लिए आवश्यक खाद की उपलब्धता करा दी गई है। बैंक प्रशासन द्वारा समिति के सभी सम्मानित सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपनी निकटतम समिति में जाकर समिति प्रबंधक से संपर्क कर खाद प्राप्त करें।

इसके साथ ही, उन कृषकों के लिए भी व्यवस्था की गई है जो अभी तक समिति के सदस्य नहीं हैं। ऐसे कृषक, समिति की सदस्यता हेतु आवश्यक दस्तावेज व राशि जमा कर समिति से जुड़ सकते हैं और खाद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, समिति के वे सदस्य जो कालातीत सदस्य हैं, वे अपना बकाया ऋण जमा कर पुनः खाद ले सकेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें