Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के तहत 56 इकाइयों का वितरण

02 नवंबर 2025, मंडला: बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के तहत 56 इकाइयों का वितरण – ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना अंतर्गत मुख्य ग्राम इकाई नारा एवं विकासखंड मोहगांव में 56 इकाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में चयनित हितग्राहियों को कुक्कुट पालन के लिए आवश्यक सामग्री एवं प्रशिक्षण संबंधी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना तथा पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

कुक्कुट पालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैकयार्ड मॉडल के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं एवं स्व-सहायता समूह भी आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को उच्च नस्ल के चूजे, दाना-पानी की व्यवस्था और देखरेख संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। वितरण कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile