Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीधी जिले में बांस प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर प्रभारी मंत्री से हुई चर्चा

15 नवंबर 2024, सीधी: सीधी जिले में बांस प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर प्रभारी मंत्री से हुई चर्चा – प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल के सीधी प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी ने जिले में बांस प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर चर्चा की।

कलेक्टर ने बताया कि बांस का उपयोग बड़े पैमाने पर फर्नीचर उद्योग, कागज उद्योग, अगरबत्ती उद्योग में किया जा रहा है। जिले का वातावरण बांस के उत्पादन के लिए अनुकूल है। जिले में विभिन्न प्रजाति के बांसों का उत्पादन आसानी से किया जा सकता है। बांस को अधिक देखभाल की भी आवश्यकता नहीं होती है। कलेक्टर ने कहा कि बांस की खेती को वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन के साथ जोड़कर भी किसानों के लिए लाभप्रद बनाया जा सकता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने बांस की विभिन्न प्रजातियों का प्रभारी मंत्री को अवलोकन कराया।

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने बांस की खेती को जिले में बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय में विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए तथा किसानों को जागरूक किया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा भी उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com