Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा में ईसबगोल, मुंगफली, जीरा आदि फसलों की पैदावार बढ़ाने को लेकर राजस्थान  के  किसानों के साथ चर्चा

31 जनवरी 2022, चंड़ीगढ़ ।  हरियाणा में ईसबगोल, मुंगफली, जीरा आदि फसलों की पैदावार बढ़ाने को लेकर राजस्थान  के  किसानों के साथ चर्चा – हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ईसबगोल, मुंगफली, जीरा आदि फसलों की हरियाणा में पैदावार बढ़ाने को लेकर बीकानेर के व्यापारियों और किसानों के साथ चर्चा की है। शनिवार को राजस्थान के बीकानेर पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का वहां की अनाज मंडी में आढ़तियों ने राजस्थानी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। दुष्यंत चौटाला ने राजस्थान के किसानों और मंडियों के बारे में चर्चा के साथ-साथ हरियाणा में नई फसलों की संभावना पर भी विचार-विमर्श किया।

उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा बीकानेर से उनके परिवार का कई पीढ़ियों का नाता है और चौधरी देवीलाल के समय से यहां उनका आना-जाना है। उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र के गांव-कस्बों, सामाजिक पहलूओं और खेतीबाड़ी से वाकिफ हैं। मंडी व्यापारियों के साथ करीब एक घंटे की बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा में मूंगफली, बाजरा समेत कुल तेरह फसलों को समर्थन मूल्य और भावांतर के तहत सहयोग राशि देकर खरीदा जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा में कुछ साल पहले तक 4 फसलें ही समर्थन मूल्य पर खरीदी जाती थी लेकिन अब 13 फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं और फल-सब्जियों का भी भावांतर योजना के तहत फायदेमंद दाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे चाहेंगे कि राजस्थान से ईसबगोल, जीरा और मूंगफली के उन्नत बीज हरियाणा के किसानों को भी उपलब्ध करवाए जाएं ताकि वे भी इनकी खेती का फायदा उठा सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बीकानेर से अपने संबंध को याद दिलाते हुए श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से इस क्षेत्र से जुड़ा है।  उन्होंने बीकानेर के किसान भवन को और अच्छा बनाने के लिए अपने निजी कोष से 11 लाख रूपये देने की घोषणा की। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बीकानेर अनाजमंडी में व्यापारी रमेश अग्रवाल, चंद्रमोहन अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, नवीन गोदारा, जयकिशन अग्रवाल ने स्वागत किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: 25 जिलों में कृषि विभाग की झाँकियों को मिले पुरस्कार