राज्य कृषि समाचार (State News)

दिग्विजय सिंह को किसानों की चिंता, खाद वितरण केन्द्र का निरीक्षण

29 अक्टूबर 2024, गुना: दिग्विजय सिंह को किसानों की चिंता, खाद वितरण केन्द्र का निरीक्षण – प्रदेश के पूर्व सीएम और मौजूदा राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को किसानों की चिंता है और यही कारण है कि वे गुना में खाद वितरण केन्द्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को भी सुना।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने नानाखेड़ी स्थित मार्कफेड के डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि विभाग के उप संचालक और मार्कफेड सहित खाद वितरण व्यवस्था में जुड़े तमाम अधिकारियों से मुखातिब होकर उन्होंने जानकारी ली। चर्चा के दौरान किसानों ने गंभीर शिकायतें कीं। यहां तक कि कृषि विभाग ने अधिकारी ने भी मान लिया कि दिग्विजय सरकार में खाद से संबंधित इतनी परेशानी नहीं आई थी। दिग्विजय सिंह नानाखेड़ी मंडी पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान केवल उपसंचालक कृषि विभाग ही मौजूद थे, जबकि वितरण केंद्र के प्रभारी और डिप्टी रजिस्ट्रार को वहां नहीं देखा गया। इस पर दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों से सवाल किया, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने कहा, उन्हें हल्के में नहीं लिया जाए, जब वे यहां आए हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों को उपस्थित होना चाहिए।  दिग्विजय सिंह  गुना जिले में डीएपी संकट का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में खाद संकट के कारणों पर अपनी बात रखी। दिग्विजय के मुताबिक साल 2003 तक उनकी सरकार में कभी लाठियों के बीच किसानों को खाद नहीं लेना पड़ी। क्योंकि तब किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से दो महीने पहले ही खाद उपलब्ध करा दिया जाता था। वर्तमान वितरण व्यवस्था गलत है और खाद वितरण के दौरान कालाबाजारी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। दिग्विजय ने खाद संकट का समाधान बताते हुए प्रदेश सरकार से कहा है कि सोसायटी के माध्यम से ही खाद उपलब्ध कराया जाए। जिन किसानों पर कोई बकाया नहीं है, उनकी राशि का भुगतान बैंक खातों के माध्यम से ही करने की व्यवस्था कराएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements