Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छतरपुर में डायग्रेस्टिक दल का गठन

09 अगस्त 2024, छतरपुर: छतरपुर में डायग्रेस्टिक दल का गठन – छतरपुर जिले में खरीफ फसलों की कीट व्याधि से सुरक्षा एवं फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर बिजावर, बड़ामलहरा, बक्सवाहा में डा. रवीश कुमार सिंह एवं छतरपुर, नौगांव, राजनगर के लिए डा. अनिल कुमार मिश्रा और लवकुशनगर, गौरिहार के लिए डा. सुरेश कुमार पटेल को डायग्रेस्टिक दल का प्रभारी बनाया गया है।

कृषि अधिकारी ने बताया कि दल द्वारा फसलों का सर्वेक्षण, उनके बचाव के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र से सतत संपर्क स्थापित कर, कीट बीमारी की पहचान कर कारगर पौध संरक्षण औषधि की किसानों को जानकारी देने के लिए दल गठित किया गया है।

उपरोक्त दल आवंटित विकास खण्डों में भ्रमण कर फसलों का समय -समय पर निरीक्षण करेंगे और किसानों को फसलों में कीट बीमारी का प्रकोप होने पर और प्राकृतिक प्रकोप (जलभराव) से फसलों के सुरक्षा के लिए किसानों को उपचार, उपाय, समझाइश और सलाह से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार भी करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com