राज्य कृषि समाचार (State News)

धार: रबी फसल ऋण को जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून

10 जून 2026, धार: धार: रबी फसल ऋण को जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित,धार से संबद्ध 94 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियो द्वारा अपने सदस्यों को प्रति वर्ष खरीफ एवं रबी सीजन में फसल ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसी प्रकार वर्ष 2025-26 रबी (01.10.2025 से 31.03.2026 तक) में कुल 77868 किसानों को राशि रू.188.01 करोड़ का ऋण वितरण किया गया था। जिसकी वसूली जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 नियत है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार श्री के. के. रायकवार ने बैंक /समिति द्वारा कृषक बंधुओं से अपील की गई है कि वे बकाया ऋण की वसूली समय सीमा में जमा कर शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने की योजना का लाभ उठावें। साथ ही उन्होंने उन कृषक बंधुओं से भी अपील की गई कि जिनके द्वारा खरीफ 2025 एवं गत वर्षो का ऋण जमा नहीं किया है वह भी जमा कर नवीन ऋण प्राप्त करें। जिससे अधिक से अधिक किसान शासन की योजनाओं का लाभ ले सके ।

समय पर ऋण जमा करने के लाभ:- 0% ब्याज दर पर पुनः ऋण प्राप्ति, आसान एवं शीघ्र ऋण स्वीकृति, फसल बीमा का लाभ, नजदीकी समिति से खाद-बीज की उपलब्धता, किसान की आर्थिक मजबूती, खेती में उन्नति , जीवन में समृद्धि, आदि।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture