Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैलों से बिजली बनाने का देसी जुगाड़

26 सितम्बर 2022, इंदौर: बैलों से बिजली बनाने का देसी जुगाड़ – कृषि को आसान बनाने के लिए कृषि इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कई मशीने बनाई गई है। इसीके समानांतर कुछ नवाचार करने वालों ने देसी जुगाड़ से कई यंत्र बनाएं हैं। इस कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है , जिसमें बैलों की मदद से बिजली पैदा की जाकर सिंचाई भी की जा रही है।

बैलों से बिजली बनाने का देसी जुगाड़

प्रस्तुत वीडियो के पहले दृश्य में एक बैल को रोलिंग होने वाली प्लेट पर चढ़ाया गया है। जिसे नीचे अर्थ मूवर मशीन के आधे हिस्से से जोड़ा गया है। इससे रोलिंग होने वाली प्लेट खसकती नहीं है और बैल को चलने में परेशानी नहीं होती है। बैल के एक ही स्थान पर चलने से ऊर्जा बनती है, जिसे इलेक्ट्रिक मोटरों से जोड़कर बिजली पैदा की जाती है। ऐसे चार बैलों के चलने से बिजली बनाते इस वीडियो में देखा जा सकता है।

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )