Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उप संचालक कृषि ने की गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन की समीक्षा

17 मार्च 2025, छिंदवाड़ा: उप संचालक कृषि ने की गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन की समीक्षा – कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने गत दिनों जिला उपार्जन समिति की बैठक में गेहूँ, चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन की समीक्षा की। पंजीयन की प्रगति अत्यंत कम होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई हैं। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है कि कृषि विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र के कृषकों एवं सहकारी समितियों से संपर्क कर अधिक से अधिक पंजीयन करायें। उन्होंने बताया कि चना, मसूर, सरसों के पंजीयन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2025 एवं  गेहूं  पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 हैं।

उप संचालक कृषि श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक कृषि विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र के कृषकों एवं सहकारी समितियों से संपर्क कर गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों उपज का अधिक से अधिक पंजीयन कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक कृषक अपनी उपज का नियत समय अवधि में पंजीयन कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com