Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा जिले में किसानों क गेहूं उपार्जन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी

02 अप्रैल 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले में किसानों क गेहूं उपार्जन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी – जिला आपूर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा जिले के किसानों को गेहूं उपार्जन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। जारी सूचना के अनुसार मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए औसत अच्छी गुणवत्ता के गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

जिला स्तरीय उपार्जन समिति द्वारा जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 84 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसानों से गेहूं उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। यह कार्य सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक संचालित होगा, जबकि तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जाएगी। जिन किसानों की तौल अपरिहार्य कारणों से सोमवार से शुक्रवार के बीच नहीं हो पाएगी, उनकी तौल शनिवार को की जाएगी।

जारी सूचना अनुसार इस वर्ष जिले में 29,585 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिये पंजीयन कराया है। किसान शासन के निर्देशानुसार अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र में स्वेच्छानुसार एवं सुविधानुसार निर्धारित समय-सीमा में स्लॉट बुकिंग कर अपनी उपज विक्रय कर सकते हैं। जिले के सभी संबंधित किसानों से अपील की गई है कि वे समर्थन मूल्य पर फसल विक्रय के लिये अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुकिंग वेबसाइट www.mpeuparjan.nic.in पर कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी उपज विक्रय करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें