राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी कृषि मेले में विभागीय स्टॉल आकर्षण का केंद्र

17 फरवरी 2026, सिवनी: सिवनी कृषि मेले में विभागीय स्टॉल आकर्षण का केंद्र – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग आत्मा अंतर्गत कृषि मेले में शासकीय विभागों के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहें। विभागों में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल पर किसानों को दी जाने वाली योजनाओं के अलावा प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पादन, पराली प्रबंधन, फार्मर रजिस्ट्री, ई-विकास प्रणाली, उन्नत बीज, उर्वरक एवं आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने परिचर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया, वहीं जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण के साथ ही स्टॉल का अवलोकन किया । मेले में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते , पूर्व सांसद श्री ढालसिंह बिसेन , विधायक श्री दिनेश राय ,
श्री कमल मर्सकोले ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व विधायक श्री राकेश पाल ,कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ,उप संचालक कृषि श्री एस के धुर्वे, सहायक संचालक कृषि श्री राजेश मेश्राम, श्री पवन कौरव, श्री प्रफुल्ल घोड़ेश्वर, श्री नितिन गनवीर, श्री कोमल तुरकर, डॉ अखिलेश कुल्हाड़े , श्री नरेश उइके, श्री ऋषिकेश चन्द्रपुरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित थे ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements