राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री से सोयाबीन फसल में हुए नुकसान के सर्वे की मांग की

17 सितम्बर 2022, इंदौर: मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री से सोयाबीन फसल में हुए नुकसान के सर्वे की मांग की – जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से येलो मोजेक  वायरस बीमारी से खराब हो रही सोयाबीन फसल का सर्वे कराने की मांग की है। अत्यधिक वर्षा के कारण कई जगह सोयाबीन में फली आए बिना ही वह पीली हो गई है और पत्तियां झड़ने लगी है। जिससे किसानों में निराशा का माहौल बन गया है। इंदौर के आसपास मालवा के कई क्षेत्रों में इस बीमारी से सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री से मिलकर निवेदन किया है कि इसके लिए व्यापक सर्वे पूरे प्रदेश में कराया जाए। जिससे किसानों को मदद मिलेगी और फसलों को होने वाले नुकसान को भी आंकलित किया जा सकेगा। मंत्री श्री सिलावट के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्वासन देते हुए कहा है कि इस बारे में कृषि विशेषज्ञ और वैज्ञानिकों से चर्चा कर प्रदेश के किसानों के हितों के संरक्षण के लिए जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: पैक्स से सभी किसानों को मिलेगा उवर्रक, सहकारिता विभाग ने जारी किए निर्देश

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement