Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में गेहूं पर 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय

11 अप्रैल 2026, जयपुर: राजस्थान में गेहूं पर 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय – राजस्थान सरकार ने गेहूं खरीद को लेकर किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गेहूं पर 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया है। इससे अब किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 के ऊपर कुल 2735 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान मिलेगा। इस फैसले के साथ राजस्थान देश में गेहूं खरीद पर सबसे अधिक राशि देने वाला राज्य बन गया है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में गेहूं खरीद प्रक्रिया-2026 की तैयारियों का जायजा लिया और सभी एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी बनाया जाए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्य में इस वर्ष गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या में बड़ा इजाफा किया गया है। पिछले वर्ष जहां 327 केंद्र थे, वहीं इस बार 44 प्रतिशत बढ़ाकर कुल 471 केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही किसान अब अपनी सुविधा अनुसार जिस सप्ताह में उसे फसल कटाई करनी है, उसी सप्ताह का स्लॉट बुक कर के नजदीक के ख़रीद केंद्र पर गेहूं ला सकता है। ऐसा करने से किसानों को अनावश्यक खरीद केंद्रों पर कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सरकार किसानों को स्लॉट बुकिंग और खरीद प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए मीडिया और डिजिटल माध्यमों से जागरूकता अभियान भी चलाएगी। इस पहल से न केवल खरीद प्रक्रिया आसान होगी बल्कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर और समय पर मूल्य भी मिल सकेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture