Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया कलेक्टर ने खाद/उर्वरक की समीक्षा की

16 जुलाई 2024, दतिया: दतिया कलेक्टर ने खाद/उर्वरक की समीक्षा की – खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई।इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री संदीप कुमार माकिन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित खाद/उर्वरक की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री माकिन द्वारा प्राइवेट डीलर्स, सहकारी समितियां, मार्कफेड के गोदाम में रखे खाद के संबंध में गहन समीक्षा की गई। इसी के साथ ग्रामीण कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए  ग्रामीण क्षेत्र में स्थित जिला सहकारी समितियों में खाद भंडारण का रूट प्लान भी तैयार किया जाकर तत्काल खाद भंडारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

 कलेक्टर ने कहा कि कृषकों को उचित दाम पर खाद मिले एवं मिलावटी खाद का विक्रय न हो।खाद का वितरण पॉस मशीन के माध्यम से करने, स्टॉक रजिस्टर में खाद की आवक दर्ज करने एवं कृषकों को वितरित खाद की मात्रा रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश भी अधिकारियों को  दिए गए ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com